एजेंसी न्यूज

चक्रवात ‘अम्फान’ ‘‘ राष्ट्रीय आपदा से कहीं अधिक’’, ऐसी तबाही कभी नहीं देखी : ममता बनर्जी

राज्य में चक्रवात की चपेट में आने से अभी तक 77 लोगों की जान जा चुकी है।

चक्रवात ‘अम्फान’ ‘‘ राष्ट्रीय आपदा से कहीं अधिक’’, ऐसी तबाही कभी नहीं देखी : ममता बनर्जी
जियो

कोलकाता, 22 मई पश्चिम बंगाल में चक्रवात प्रभावित इलाकों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ हवाई दौरा करने से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में आई यह आपदा किसी ‘‘राष्ट्रीय आपदा से कहीं अधिक’’ है।

राज्य में चक्रवात की चपेट में आने से अभी तक 77 लोगों की जान जा चुकी है।

बनर्जी ने कहा कि स्थिति के सामान्य होने में समय लगेगा क्योंकि चक्रवात ने बंगाल में करीब सात से आठ जिलों में तबाही मचाई है।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डे पर मोदी का स्वागत करने पहुंची ममता ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ यह किसी राष्ट्रीय आपदा से कहीं अधिक है। मैंने अपनी जिंदगी में ऐसी तबाही कभी नहीं देखी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ स्थिति सामान्य होने में समय लगेगा...यह एक भयावह आपदा है। हमारे सभी अधिकारी और मंत्री प्रयास कर रहे हैं। पुलिस भी लगातार काम कर रही है। हम लॉकडउन, कोविड-19 और अब आपदा तीन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई दौरे के बाद वह प्रधानमंत्री के साथ एक बैठक भी करेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन इलाकों का दौरा किया जाएगा उसका मानचित्र तैयार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 12:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).