खेल की खबरें | अमेरिका के साइकिलिंग संघ ने तोक्यो ओलंपिक के लिये 38 सदस्यीय संभावित टीम चुनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी साइकिलिंग संघ ने तोक्यो ओलंपिक में रोड रेसिंग, माउंटेन बाइकिंग और ट्रैक साइकिलिंग में भाग लेने वाले संभावित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। बीएमएक्स में भाग लेने वाली टीमों की घोषणा बाद में की जाएगी।

अमेरिकी साइकिलिंग संघ ने तोक्यो ओलंपिक में रोड रेसिंग, माउंटेन बाइकिंग और ट्रैक साइकिलिंग में भाग लेने वाले संभावित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की। बीएमएक्स में भाग लेने वाली टीमों की घोषणा बाद में की जाएगी।

संघ ने कहा कि इससे न सिर्फ खिलाड़ियों को अगली गर्मियों में होने वाले खेलों के लिये बेहतर योजना तैयार करने का मौका मिलेगा बल्कि अमेरिकी साइकिलिंग को कोरोना वायरस के कारण पिछले कुछ महीनों से खेलों से वंचित दुनिया में उनका प्रचार करने का भी अवसर भी प्रदान करेगा।

यह भी पढ़े | श्रीलंका को अब भी अगस्त में भारत के साथ क्रिकेट सीरीज की उम्मीद.

अमेरिकी साइकिलिंग के मुख्य कार्यकारी रॉब डिमार्टिनी ने कहा, ‘‘यह उन कुछेक क्षेत्रों में से एक है जहां कोविड-19 के कारण परिस्थति से हमें मदद मिल रही है। पहले हम प्रतियोगिता से आठ सप्ताह पहले संभावित टीम घोषित करते थे लेकिन इस बार हमारे पास इस टीम के साथ काम करने का काफी मौका है। हमारे पास उन्हें तैयार करने और बेहतर तरीके से उनका प्रचार करने के लिये एक साल का समय है।’’

कोरोना वायरस महामारी के कारण तोक्यो ओलंपिक को एक साल के लिये स्थगित कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | मोहम्मद आमिर और हैरिस सोहेल व्यक्तिगत समस्याओं के कारण इंग्लैंड दौरे से हटे.

अमेरिका ने रियो ओलंपिक 2016 में साइकिलिंग में दो स्वर्ण सहित पांच पदक जीते थे। तोक्यो में उसने सात पदक जीतने का लक्ष्य तय किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

VIDEO: राघव चड्ढा समेत अन्य 7 सांसदों की बगावत के बाद AAP में हड़कंप, संजय सिंह ने BJP के ‘मिशन लोटस’ का बताया हिस्सा, PM मोदी-शाह पर भी साधा निशाना

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Raghav Chadha Resigns: केजरीवाल को बड़ा झटका, राघव चड्ढा ने AAP से दिया इस्तीफा, दो-तिहाई राज्यसभा सांसदों के साथ BJP में शामिल होने का ऐलान; VIDEO