एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने व्यक्ति से की 31.50 लाख की ठगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने का झांस देकर एक शख्स से करीब 31.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने व्यक्ति से की 31.50 लाख की ठगी

नोएडा, 10 जुलाई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में पैसा लगाकर मुनाफा कमाने का झांस देकर एक शख्स से करीब 31.50 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में रहने वाले राजीव कुमार सैनी ने बुधवार रात संबंधित साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) प्रीति यादव ने बताया कि मार्च 2025 में राजीव कुमार को फेसबुक पर एक महिला की ‘फ्रेंड रिक्वेस्ट’ आई थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।

अधिकारी के मुताबिक, पीड़ित ने बताया कि बाद में महिला ने उनसे संपर्क कर शेयर बाजार में निवेश कर भारी मुनाफा कमाने का दावा किया और इसके बाद पीड़ित को एक ‘व्हाट्सऐप ग्रुप’ में जोड़ा गया, जिसमें कई सदस्य पहले से शामिल थे।

पीड़ित के मुताबिक, उन्हें ट्रेडिंग का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया और धीरे-धीरे रकम निवेश करवाई गई और पोर्टल पर रकम को दोगुना-तिगुना दिखाया गया, जिससे वह लालच में आ गए।

पीड़ित ने बताया कि उन्होंने कई किस्तों में कुल 31 लाख 47 हजार 906 रुपये स्थानांतरित कर दिए।

उन्होंने बताया कि बाद में साइबर ठगों ने कहा कि यदि वह पांच लाख रुपये और जमा करते हैं तो उनका स्कोर 100 हो जाएगा और वह पूरी राशि निकाल सकते हैं जिससे उन्हें शक हुआ और उन्होंने रकम नहीं भेजी।

यादव ने बताया कि इसके बाद उन्हें ‘व्हाट्सएप ग्रुप’ से हटा दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).