देश की खबरें | चीन से साइबर हमले बढ़े, पांच दिनों में 40 हजार से अधिक मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चीन के हैकरों ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संरचना और बैकिंग सेक्टर पर पिछले पांच दिनों में 40 हजार से अधिक साइबर हमले किए। यह जानकारी मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

मुंबई, 23 जून चीन के हैकरों ने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संरचना और बैकिंग सेक्टर पर पिछले पांच दिनों में 40 हजार से अधिक साइबर हमले किए। यह जानकारी मंगलवार को महाराष्ट्र पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

राज्य पुलिस की साइबर शाखा ‘महाराष्ट्र साइबर’ के अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट का उपयोग करने वाले लोगों को इस तरह के हमले से सतर्क रहना चाहिए और अपने आईटी सिस्टम का साइबर सुरक्षा ऑडिट कराना चाहिए।

यह भी पढ़े | आरजेडी के 5 विधान परिषद सदस्य JDU में शामिल: 23 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

साइबर शाखा के विशेष पुलिस महानिरीक्षक यशस्वी यादव ने कहा कि पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव के बाद ऑनलाइन हमले बढ़े हैं।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र साइबर ने इन प्रयासों की सूचना जुटाई और उनमें से अधिकतर चीन के चेंगदु इलाके से पाए गए।

यह भी पढ़े | राष्ट्रीय सुरक्षा पर केवल 39 प्रतिशत भारतीयों का राहुल गांधी पर भरोसा.

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सूचना के मुताबिक, पिछले चार-पांच दिनों में भारतीय साइबर स्पेस के संसाधनों पर साइबर हमले के, कम से कम 40,300 प्रयास हुए।’’

यादव ने कहा कि हमले का उद्देश्य सेवा देने से मनाही, इंटरनेट प्रोटोकॉल को हाईजैक करना और जाल में फंसाना शामिल है।

आईजीपी ने कहा कि भारत के इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को इस तरह के हमले पर ध्यान देना चाहिए, ठोस ‘फायरवाल’ बनाना चाहिए और साइबर सुरक्षा ऑडिट कराना चाहिए।

महाराष्ट्र के साइबर अधिकारियों के मुताबिक, इन हैकर्स के पास करीब 20 लाख भारतीय ई-मेल आईडी होने का संदेह है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार के अधिकारियों के साथ ही निजी इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को इन हमलों से सुरक्षा करनी चाहिए, जहां फर्जी ई-मेल या संदेश भेजकर गोपनीय पासवर्ड या पास कोड हासिल करने का प्रयास किया जाता है।

इस तरह का एक फर्जी ई-मेल ‘एनकोव2019एटगोवडॉटइन’ पाया गया है, जो दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई और अहमदाबाद के निवासियों को नि:शुल्क कोविड-19 जांच के लिए फर्जी सूचना के तौर पर भेजा जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\