जरुरी जानकारी | सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंडिगो पर 2.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सीमा शुल्क अधिकारियों ने एयरलाइन कंपनी इंडिगो पर कुल 2.76 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने कहा कि वह जुर्माना लगाने के आदेश के खिलाफ अपील करेगी।
नयी दिल्ली, 27 मई सीमा शुल्क अधिकारियों ने एयरलाइन कंपनी इंडिगो पर कुल 2.76 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया है। कंपनी ने कहा कि वह जुर्माना लगाने के आदेश के खिलाफ अपील करेगी।
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘अहमदाबाद के प्रधान सीमा शुल्क आयुक्त ने एयरलाइन पर 2.20 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है, जबकि मीनांबक्कम, चेन्नई के प्रधान सीमा शुल्क आयुक्त ने एयरलाइन पर 56,20,254 रुपये का जुर्माना लगाया है।’’
जुर्माने के बारे में एयरलाइन को अहमदाबाद और मीनांबक्कम अधिकारियों से क्रमशः 26 मई और 27 मई को सूचना प्राप्त हुई।
एयरलाइन ने कहा कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने सीमा शुल्क की मांग की पुष्टि करते हुए आदेश जारी किए हैं।
कंपनी का मानना है कि उसने शुल्क सही तरीके से जमा किया है और उसका मामला मजबूत है।
इंडिगो के अनुसार, मामले में उचित अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष अपील दायर की जा रही है।
इस बीच, इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने कहा कि कंपनी की वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर इसका कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2025 07:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

