जरुरी जानकारी | मौजूदा संकट स्वच्छ ऊर्जा की ओर जाने के लिए एक अवसर: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि मौजूदा संकट स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव के लिए एक अवसर है।

नयी दिल्ली, 21 सितंबर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि मौजूदा संकट स्वच्छ ऊर्जा की ओर बदलाव के लिए एक अवसर है।

गोयल के पास रेल मंत्रालय का भी प्रभार है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे का लक्ष्य दिसंबर, 2023 तक 100 प्रतिशत विद्युतीकरण और 2030 तक शून्य उत्सर्जक बनने का है।

यह भी पढ़े | How Will India Distribute COVID-19 Vaccine: भारत में कोविड-19 की वैक्सीन बनने के बाद आखिर कैसे होगी वितरित? क्या खत्म होगा कोरोना वायरस.

सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार गोयल ने ‘कोविड-19 के बाद सतत पुनरोद्धार’ पर एक रिपोर्ट को पेश किए जाने के मौके पर 18 सितंबर को यह बात कही। यह रिपोर्ट अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) तथा नीति आयोग ने तैयार की है।

मंत्री ने कहा, ‘‘यह सही समय है जबकि हम आगे बढ़कर खुद को एक जुझारू तथा सतत भविष्य के लिए तैयार कर सकते हैं। रिपोर्ट में यही उल्लेख किया गया है। मौजूदा संकट का इस्तेमाल स्वच्छ ऊर्जा की ओर सुगम, तेज और जुझारू तरीके से रुख करने के किया जा सकता है।’’

यह भी पढ़े | Earn Money by Keeping Gold in Bank: घर में रखे सोने से ऐसे करें कमाई, गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम से मिलेगा फायदा.

इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कान्त ने कहा कि 2008-09 के वित्तीय संकट के बाद कुल प्रोत्साहन उपायों में हरित पहल का हिस्सा करीब 16 प्रतिशत है। उन्होंने कहा, ‘‘महामारी से उबरने के लिए हमें स्वच्छ निवेश के लिए अधिक महत्वाकांक्षी और निर्णायक होना चाहिए।’’

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\