देश की खबरें | ओडिशा के बालासोर शहर में दुसरे दिन भी कर्फ्यू जारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी ओडिशा के शहर बालासोर में पशु वध को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। इस झड़प में 10 लोग घायल हो गए थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
बालासोर, 19 जून उत्तरी ओडिशा के शहर बालासोर में पशु वध को लेकर दो समूहों के बीच हुई झड़प के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी कर्फ्यू जारी है। इस झड़प में 10 लोग घायल हो गए थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रशासन बुधवार रात को स्थिति की समीक्षा करेगा और फिर यह निर्णय लेगा कि कर्फ्यू को आगे बढ़ाना है या नहीं।
उन्होंने बताया कि कर्फ्यू के दौरान निजी और सरकारी संस्थानों के साथ-साथ वाणिज्यिक प्रतिष्ठान भी बंद रहे। इसके साथ ही बालासोर शहर के भीतर प्रवेश करने के सभी मार्ग बंद कर दिए गए हैं।
गृह विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए 20 जून सुबह 10 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी है।
गृह विभाग द्वारा मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘स्थिति गंभीर है और शरारती तत्व बालासोर नगर पालिका क्षेत्र में सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से झूठे और भड़काऊ संदेश प्रसारित कर रहे हैं।’’
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने जिला प्रशासन से बालासोर शहर में सामान्य स्थिति को बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा है।
कर्फ्यू लगे होने के बाद भी प्रशासन ने किसी भी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों, सरकारी अधिकारियों, अदालत के कर्मचारियों और आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों के लिए वैध पहचान पत्र दिखाने पर नियमों में ढील दी थी।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेश (कानून एवं व्यवस्था) संजय कुमार ने बताया कि दंगा करने और कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
कुमार ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘केंद्रीय बल की कम से कम छह कंपनियां बालासोर पहुंच रही हैं और उन्हें संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)