सीएसआईआर-सीएमईआरआई ने स्वाब के नमूने लेने वाला रोबोटिक उपकरण तैयार किया
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत संचालित सीएमईआरआई के निदेशक, प्रोफेसर हरीश हिरानी ने कहा कि ‘अस्पताल देखभाल सहायक रोबोटिक उपकरण’ कोविड-19 के रोगियों का इलाज कर रहे अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बहुत मददगार होगा।
कोलकाता, 28 अप्रैल दुर्गापुर में सीएसआईआर के केंद्रीय यांत्रिकी अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान (सीएमईआरआई) ने कम कीमत वाला एक रोबोटिक उपकरण तैयार किया है, जिसका इस्तेमाल कोरोना वायरस के लक्षण वाले लोगों के स्वाब के नमूने लेने के लिए किया जा सकता है।
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के तहत संचालित सीएमईआरआई के निदेशक, प्रोफेसर हरीश हिरानी ने कहा कि ‘अस्पताल देखभाल सहायक रोबोटिक उपकरण’ कोविड-19 के रोगियों का इलाज कर रहे अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए बहुत मददगार होगा।
उन्होंने कहा कि यह उन्हें सेवाएं देने, वहीं सामाजिक दूरी बनाकर रखने एवं संक्रमण की आशंका कम करने में मदद करेगा।
हिरानी ने कहा कि उपकरण की लागत पांच लाख रुपये से कम है और इसका वजन 80 किलोग्राम से ज्यादा नहीं है। इस कारण स्वास्थ्य केंद्रों में इसका उपयोग में आसान तथा किफायती है।
इस उपकरण में वीडियो कॉल की सुविधा है और इसका उपयोग रोगियों को भोजन देने के लिए भी किया जा सकता है।
संस्थान के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह उपकरण आधे किलोमीटर के दायरे में काम कर सकता है और इसकी बैटरी एक बार में चार घंटे तक चल सकती है।
उन्होंने कहा, ‘‘उपकरण का क्लीनिकल ट्रायल सफल रहा है। अगर स्वास्थ्य सुविधा केंद्र तथा सरकारें रुचि दिखाएं तो हम तैयार हैं।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

