जरुरी जानकारी | सीएससी ने पीएमजीदिशा के तहत पूरे डिजिटल गांव की कवरेज पर जोर दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान (पीएमजीदिशा) योजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के छह करोड़ लोगों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना है।

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान (पीएमजीदिशा) योजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों के छह करोड़ लोगों को डिजिटल रूप से साक्षर बनाना है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने पीएमजीदिशा के तहत अभियान की शुरुआत की और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ समारोह के तहत सीएससी एसपीवी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सभी डिजिटल गांवों में 100 प्रतिशत डिजिटल साक्षरता के लिए अभियान की घोषणा की।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत एक अनूठा देश है जहां हमने डिजिटल समावेशन के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया है और सीएससी ने इसमें अहम भूमिका निभाई है।’’

उन्होंने कहा कि पीएमजीदिशा और सीएससी डिजिटल साक्षरता के प्रवर्तक के रूप में उभरे हैं। ये आम लोगों के जीवन को बदलने और डिजिटल प्रौद्योगिकी के माध्यम से सरकार और नागरिकों के बीच की खाई को कम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण हैं।

वही सीएससी एसपीवी के प्रबंध निदेशक दिनेश त्यागी ने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पीएमजीदिशा के तहत डिजिटल गांवों के सभी सदस्यों को डिजिटल रूप से साक्षर करने के लिए कार्यक्रम शुरू करने के लिए आईटी राज्य मंत्री की मंजूरी मांगी।

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\