एजेंसी न्यूज

T20 World Cup 2022: CSA अपने टीम के ख़राब प्रदर्शन की करेगी समीक्षा, कई खिलाडियों पर गिर सकती हैं गाज

लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने से वंचित रहने के बावजूद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का क्रिकेट के किसी प्रारूप को अलविदा कहने का इरादा नहीं है .

T20 World Cup 2022: CSA अपने टीम के ख़राब प्रदर्शन की करेगी समीक्षा, कई खिलाडियों पर गिर सकती हैं गाज
दक्षिण अफ्रीका (Photo Credits: Twitter/CSA)

जोहानिसबर्ग, 10 नवंबर : क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप से टीम के जल्दी बाहर होने की समीक्षा के लिये पेनल का गठन करेगा और भारत में अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप से पहले जरूरी सुधार के उपाय भी करेगा . दबाव के आगे घुटने टेकने वाले ‘चोकर्स’ के ठप्पे के अनुरूप प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के अहम मुकाबले में नीदरलैंड से हार गया .

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट निदेशक एनोच एनवे ने कहा ,‘‘ हमें प्रदर्शन की समीक्षा करनी ही होगी . हम एक समिति का गठन करेंगे .’’ उन्होंने कहा ,‘‘ फोकस रिसेट बटन दबाने पर होगा . हम इसे भुलाकर आगे के बारे में सोचेंगे और इसके लिये स्पष्ट रणनीति बनाई जायेगी . हम आगामी विश्व कप की बेहतर तैयारी करेंगे .’’ यह भी पढ़ें : IND vs ENG, Semi Final Video: मैदान के बहार भी चल रही है एक जंग, दोनों टीम के फैंस में जबरदस्त उत्साह

हमेशा टूर्नामेंट से पहले खिताब की प्रबल दावेदार मानी जाने वाली दक्षिण अफ्रीका टीम कभी वनडे या टी20 विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुंची है . एनवे ने कहा ,‘‘टीम जीते या हारे, हम टीम के साथ हैं लेकिन यह सवाल करते रहेंगे कि आगे क्या बेहतर किया जा सकता है . ’

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2022 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).