खेल की खबरें | सीएसए ने फ्रेंचाइजी आधारित नयी टी20 लीग की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को छह टीम की नयी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग की घोषणा की जो अगले साल जनवरी में खेली जाएगी।

जोहानिसबर्ग, 29 अप्रैल क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को छह टीम की नयी फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग की घोषणा की जो अगले साल जनवरी में खेली जाएगी।

लीग के शुरुआती चरण में सभी टीम एक-दूसरे के खिलाफ दो-दो बार खेलेंगी।  इसके बाद शीर्ष की तीन टीम प्ले-ऑफ चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी।

लीग में कुल 33 मैच खेले जायेंगे।  इंडियन प्रीमियर लीग की तरह इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम के अंतिम एकादश में अधिकतम चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे।

इसकी नीलामी की तारीख, मैचों के कार्यक्रम अन्य विवरण की घोषणा बाद में की जाएगी।

प्रतियोगिता का पहला सत्र जनवरी 2023 में दक्षिण अफ्रीका के ऑस्ट्रेलिया दौरे के तुरंत बाद खेला जाएगा। साल का पहला महीना लीग के लिए विंडो (आयोजन का तय समय) बनेगा।

सीएसए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फोलेत्सी मोसेकी ने कहा, ‘‘हम इस नयी पहल को लेकर उत्साहित हैं। यह फ्रेंचाइजी के जरिये निजी निवेश का अवसर भी प्रदान करेगा।’’

मोसेकी ने कहा कि लीग और टीमों दोनों के लिए एक स्थायी व्यापार प्रणाली तैयार की गयी है, जो अच्छी रकम के साथ बेहतरीन स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आकर्षित करेगी।

सीएसए और प्रसारक सुपरस्पोर्ट द्वारा गठित एक नयी कंपनी टूर्नामेंट का प्रबंधन करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी