जरुरी जानकारी | अप्रैल-नवंबर में कच्चा तेल आयात 52.58 प्रतिशत बढ़ा, स्वर्ण आयात घटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में देश का कच्चा तेल आयात 52.58 प्रतिशत बढ़कर 146.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
नयी दिल्ली, 16 दिसंबर चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में देश का कच्चा तेल आयात 52.58 प्रतिशत बढ़कर 146.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
वाणिज्य मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक, अप्रैल-नवंबर की अवधि में देश का कोयला एवं कोक आयात भी 97.66 प्रतिशत बढ़कर 37.25 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
हालांकि इस दौरान सोने के आयात में 18.13 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 27.21 अरब डॉलर पर आ गया।
चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों में आयात में दहाई अंक की वृद्धि इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, परिवहन उपकरण एवं वनस्पति तेल में भी दर्ज की गई। वनस्पति तेल का आयात 16.71 प्रतिशत बढ़कर 14.28 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
वहीं इस अवधि में निर्यात क्षेत्र में सर्वाधिक गिरावट इंजीनियरिंग उत्पाद, कपास धागा एवं कपड़ा और प्लास्टिक श्रेणी में दर्ज की गई।
अप्रैल-नवंबर 2022 के दौरान पेट्रोलियम निर्यात 58.88 प्रतिशत बढ़कर 62.65 अरब डॉलर हो गया जबकि रत्न एवं आभूषण का निर्यात दो प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 26.45 अरब डॉलर हो गया।
नवंबर महीने में देश का कुल निर्यात 0.59 प्रतिशत की सपाट वृद्धि के साथ 31.99 अरब डॉलर हो गया जबकि व्यापार घाटा बढ़कर 23.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
वाणिज्य मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एल सत्य श्रीनिवास ने इन आंकड़ों पर कहा कि मंत्रालय निर्यात के प्रदर्शन पर लगातार नजर रखता है। इसके लिए विदेशों में मौजूद भारतीय वाणिज्य दूतावासों और निर्यात संवर्द्धन परिषदों के साथ लगातार संपर्क रखा जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 07:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

