एजेंसी न्यूज

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 213 रुपये यानी 15.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,137 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 11,184 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कमजोर वैश्विक संकेतों से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट
जमात

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे सोमवार को वायदा कारोबार में कच्चे तेल की कीमत 15.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,137 रुपये प्रति बैरल रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में मई डिलिवरी वाले कच्चे तेल की कीमत 213 रुपये यानी 15.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,137 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 11,184 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

कच्चा तेल के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 178 रुपये यानी 10.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,529 रुपये प्रति बैरल रह गई। इसमें 1,126 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने के कारण यहां वायदा कारोबार में कच्चातेल कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयार्क में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) कच्चा तेल के जून अनुबंध का भाव 13.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14.70 डालर प्रति बैरल रह गया और ब्रेंट क्रूड के जून अनुबंध की कीमत 4.20 प्रतिशत घटकर 20.54 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).