दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से सीआरपीएफ कर्मी की मौत
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 28 अप्रैल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 55 वर्षीय एक कर्मी की कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को मौत हो गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत लगभग दस लाख कर्मियों वाले केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में कोविड-19 महामारी के कारण होने वाली यह पहली मौत है।
मृतक सीआरपीएफ में उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर तैनात था और कुछ दिन पहले संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “55 वर्षीय कर्मी की कोविड-19 संक्रमण से मंगलवार को मौत हो गई। वह दिल्ली स्थित बल की 31वीं बटालियन में तैनात था।”
उन्होंने कहा कि एसआई असम के बारपेटा जिले का निवासी था और पहले से मधुमेह तथा उच्च रक्त चाप से ग्रसित था।
बटालियन के कम से कम 31 अन्य कर्मियों को भी कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया है।
ऐसी आशंका है कि संक्रमण के शिकार हुए सहकर्मी के संपर्क में आने से उन्हें संक्रमण हुआ होगा।
सीमा सुरक्षा बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कुछ कर्मियों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

