देश की खबरें | सीआरपीएफ के जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सुकमा, 31 अक्टूबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की 223वीं बटालियन के जवान कमल कांत रोहिदास (27) ने शुक्रवार रात अपनी सरकारी इंसास राइफल से खुद को गोली मार ली ।

यह भी पढ़े | केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- एमपी में कमलनाथ अपनी पार्टी के ही विधायकों को संभाल नहीं पाए तो प्रदेश का क्या भला कर पाएंगे: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान बीती रात जब अपने बैरक में थे तब उन्होंने गोली चलने की आवाज सुनी। जब जवान रोहिदास के कक्ष में पहुंचे तब उन्होंने वहां उसे गंभीर रूप से घायल देखा। जवानों ने रोहिदास को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकत्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि रोहिदास उड़ीसा के झारसुगड़ा जिले का निवासी था। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली Seaplane सेवा को दिखाई हरी झंडी, केवड़िया से साबरमती की यात्रा.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल कोई भी पत्र बरामद नहीं किया है। उन्होंने हालांकि बताया, अब तक की जांच से जानकारी मिली है कि वह किसी युवती से प्रेम संबंध को लेकर परेशान था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सीआरपीएफ को तैनात किया गया है।

सं संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Delhi Bad Weather: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के बीच खराब वेदर के चलते Air india और Indigo ने जारी की एडवाइजरी; यात्रियों को दी ये सलाह

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी