देश की खबरें | सीआरपीएफ के उप निरीक्षण ने अपने वरिष्ठ की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उप निरीक्षक ने यहां लोधी एस्टेट इलाके में अपने वरिष्ठ कर्मी की गोली मारकर कथित रूप से हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 जुलाई केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के उप निरीक्षक ने यहां लोधी एस्टेट इलाके में अपने वरिष्ठ कर्मी की गोली मारकर कथित रूप से हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि लोधी एस्टेट में गृह मंत्रालय को आवंटित किए गए एक बंगले में शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे यह घटना हुई।

यह भी पढ़े | झारखंड हाई कोर्ट ने COVID-19 संक्रमण से जुड़ी जनहित याचिका पर सुनवाई की टिप्पणी, कहा- राज्य में वर्तमान हालात भारी अव्यवस्था की ओर कर रहे हैं इशारा.

उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक करनैल सिंह (55) और उसके वरिष्ठ निरीक्षक दशरथ सिंह (56) के बीच किसी बात पर बहस हो गई थी, जिसके बाद करनैल ने अपने सर्विस हथियार से दशरथ की कथित रूप से हत्या कर दी और बाद में आत्महत्या कर ली।

करनैल जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर का रहने वाला था, जबकि निरीक्षक हरियाणा के रोहतक का निवासी था।

यह भी पढ़े | कांग्रेस आज BJP के खिलाफ 'लोकतंत्र की हत्या की साजिश' में करेगी विरोध प्रदर्शन: 25 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अर्द्धसैन्य बल और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के पीछे के कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू