देश की खबरें | दिल्ली के कनॉट प्लेस में 'राहगीरी दिवस' में भाग लेने के लिए उमड़ी भीड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के कारण तीन साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय राजधानी में फिर से 'राहगीरी दिवस' का आयोजन किया गया और रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग खेल एवं अन्य मनोरंजन गतिविधियों का आनंद लेने के लिए कनॉट प्लेस पहुंचे।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी कोविड-19 महामारी के कारण तीन साल के अंतराल के बाद राष्ट्रीय राजधानी में फिर से 'राहगीरी दिवस' का आयोजन किया गया और रविवार सुबह बड़ी संख्या में लोग खेल एवं अन्य मनोरंजन गतिविधियों का आनंद लेने के लिए कनॉट प्लेस पहुंचे।

'राहगीरी दिवस' के मौके पर चित्रांकन प्रतियोगिता, खेल और विभिन्न प्रकार के नृत्य सहित दर्जनों मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान रंग-बिरंगे परिधानों में लोग जुंबा (तंदुरूस्ती संबंधी नृत्य) करते नजर आए। यह कार्यक्रम पहले दिन सुबह सात बजे से दस बजे तक चला।

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने कहा, "पैदल चलना और इसके लिए मार्गों का अधिक उपयोग करना समाज के ताने-बाने को बेहतर करेगा और यही कारण है कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) और दिल्ली पुलिस समाज के लिए हरसंभव योगदान देने का प्रयास कर रही है।"

इस कार्यक्रम में दिल्ली पुलिस और एनडीएमसी के अधिकारियों ने भी भाग लिया। वहीं, बच्चों ने सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए पुलिस द्वारा तैयार किये गए 'सड़क सुरक्षा लूडो' के खेल में भी हिस्सा लिया।

पुलिस ने बताया कि 'राहगीरी दिवस' के मद्देनजर रविवार सुबह तीन घंटे के लिए कनॉट प्लेस के ‘इनर सर्कल’ में यातायात प्रतिबंधित रहा।

'राहगीरी दिवस' दिल्ली पुलिस सप्ताह समारोह 2023 का हिस्सा है। जिसका आयोजन 16 फरवरी से 22 फरवरी तक किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शहर को टिकाऊ और रहने योग्य बनाने के जी-20 लक्ष्य पर केंद्रित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी