विदेश की खबरें | चीन में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास छोड़ कर जा रहे कर्मचारियों को देखने के लिए जुटी भीड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लोग सेल्फी और तस्वीरें लेने के लिए रुक गए, जिससे वहां सड़क पर जाम लग गया । यहां लगातार दूसरे दिन इतनी भीड़ जमा हुई।

लोग सेल्फी और तस्वीरें लेने के लिए रुक गए, जिससे वहां सड़क पर जाम लग गया । यहां लगातार दूसरे दिन इतनी भीड़ जमा हुई।

सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंगदू, अमेरिका के ह्यूस्टन शहर के साथ अंतरराष्ट्रीय सुर्खियों में है क्योंकि चीन और अमेरिका ने एक-दूसरे के वाणिज्य दूतावासों को बंद करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़े | आतंकवादी संगठनों के पाकिस्तानी आकाओं के नाम अब भी काली सूची में शामिल नहीं: UN रिपोर्ट.

पुलिस ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के सामने सड़क और फुटपाथ को बंद कर दिया है और वहां अवरोधक लगाये हैं।

रविवार को एक बस वाणिज्य दूतावास से रवाना हुई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बस में कौन थे। तीन ट्रक भी यहां आए और कुछ घंटे बाद रवाना हो गए। बीच-बीच में कुछ कारें भी वहां से निकलीं।

यह भी पढ़े | अमेरिका: टेक्सास पहुंचा इस साल का पहला अटलांटिक तूफान, बाढ़ की आशंका.

अमेरिका ने इस हफ्ते की शुरुआत में ह्यूस्टन में चीन के वाणिज्य दूतावास को बंद करने का आदेश दिया था, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए चीन ने भी चेंगदू वाणिज्य दूतावास को बंद करने आदेश दिया।

अमेरिका ने आरोप लगाया कि ह्यूस्टन का वाणिज्य दूतावास चीनी जासूसों का अड्डा बन गया है, जिन्होंने टेक्सास में कंपनियों के डेटा चुराने की कोशिश की।

चीन ने इन्हें ‘दुर्भावनापूर्ण आरोप’ बताया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\