देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश में शपथ ग्रहण के दौरान उमड़ी भीड़; पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजभवन के खचाखच भरे दरबार हॉल में रविवार को नये मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ आयी और उन लोगों ने राजभवन में प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस को उन सभी पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी और इस क्रम में कांच के दो दरवाजे भी टूट गए।
शिमला, आठ जनवरी राजभवन के खचाखच भरे दरबार हॉल में रविवार को नये मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ आयी और उन लोगों ने राजभवन में प्रवेश करने का प्रयास किया। पुलिस को उन सभी पर काबू पाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी और इस क्रम में कांच के दो दरवाजे भी टूट गए।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पदभार संभालने के चार सप्ताह बाद रविवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और सात नये मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया। नये मंत्रियों में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह भी शामिल हैं।
राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने राजभवन में नये मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई।
कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थकों ने पारंपरिक संगीत पर राजभवन के बाहर नृत्य किया। राज्यपाल के आधिकारिक आवास तक जाने वाली सारी सड़कें वाहनों और पदयात्रियों से भरी थीं।
पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी और कई लोग राजभवन के मुख्य हॉल तक पहुंच गए। शपथ ग्रहण के दौरान जब लोगों ने जबरन दरबार हॉल में प्रवेश करने का प्रयास किया तो, वहां दरवाजों में लगे कांच टूट गए।
शिमला के निवासी खास तौर से खुश थे क्योंकि तीन नये मंत्री उनके जिले से हैं। बड़ी संख्या में समर्थक नये मंत्रियों के पीछे-पीछे , नारे लगाते हुए राज्य सचिवालय तक गए।
कैबिनेट में सात नये मंत्रियों के शामिल होने के साथ ही सुक्खू मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या नौ हो गई है।
अर्पणा अविनाश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)