एजेंसी न्यूज

उत्तराखंड में शराब की दुकानों पर लगी भीड़, बाजारों में निकले कम लोग

यहां देहरादून में आराघर, लाडपुर रोड, हरिद्वार बाईपास रोड, सर्वे चौक, घंटाघर और राजपुर रोड में स्थित शराब की दुकानों के बाहर खरीददारों की एक—एक किलोमीटर लंबी कतारें दिखायी दीं । ज्यादा भीड़ के चलते कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की आशंका के मद्देनजर दुकानों को बंद किए जाने की अफवाह फैलने से बाहर खडे लोग और बेचैन नजर आए ।

उत्तराखंड में शराब की दुकानों पर लगी भीड़, बाजारों में निकले कम लोग
जमात

देहरादून, चार मई उत्तराखंड में लॉकडाउन के तीसरे चरण की शुरूआत के साथ ही सोमवार को ग्रीन और आरेंज क्षेत्र में मिली छूट के बाद शराब की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी जबकि बाजारों में खरीददारी के लिए सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम लोग नजर आए ।

यहां देहरादून में आराघर, लाडपुर रोड, हरिद्वार बाईपास रोड, सर्वे चौक, घंटाघर और राजपुर रोड में स्थित शराब की दुकानों के बाहर खरीददारों की एक—एक किलोमीटर लंबी कतारें दिखायी दीं । ज्यादा भीड़ के चलते कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने की आशंका के मद्देनजर दुकानों को बंद किए जाने की अफवाह फैलने से बाहर खडे लोग और बेचैन नजर आए ।

शराब की दुकानों के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों को लोगों को नियंत्रित करने तथा उनसे एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करवाने में खासी मशक्कत करनी पडी ।

देहरादून की शहर पुलिस अधीक्षक, श्वेता चौबे ने इस संबंध में कहा कि पुलिस ने मुस्तैदी से लोगों से एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का अनुपालन कराया । उन्होंने उम्मीद जाहिर की कल से स्थितियां बेहतर हो जाएगीं ।

हांलांकि, करीब डेढ़ माह बाद खुले बाजारों में सोमवार को कम लोग ही खरीददारी करने बाहर निकले। शहर के प्रसिद्ध पलटन बाजार तथा अन्य बाजारों में भी सामान्य दिनों की रौनक नहीं दिखायी दी ।

राज्य सरकार ने ग्रीन और आरेंज जोन में सोमवार से 33 प्रतिशत उपस्थिति के साथ सरकारी कार्यालय खोल दिए जबकि निजी कार्यालय भी मास्क पहनने, एकदूसरे से दूरी बनाये रखने के नियम का पालन करने तथा एसी जैसे उपकरणों का उपयोग न करने की पाबंदी के साथ खुल गए।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).