देश की खबरें | क्रिस्पिन छेत्री ने एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर के लिए 39 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच क्रिस्पिन छेत्री ने जून-जुलाई में होने वाले एएफसी एशियाई कप 2026 क्वालीफायर से पहले राष्ट्रीय शिविर के लिए शनिवार को 39 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल भारत की सीनियर महिला फुटबॉल टीम के मुख्य कोच क्रिस्पिन छेत्री ने जून-जुलाई में होने वाले एएफसी एशियाई कप 2026 क्वालीफायर से पहले राष्ट्रीय शिविर के लिए शनिवार को 39 संभावित खिलाड़ियों की घोषणा की।

भारतीय महिला टीम 23 जून से पांच जुलाई तक थाईलैंड के चियांग माई में एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर खेलने के लिए तैयार हैं। टीम को ग्रुप बी में रखा गया है जहां उनका सामना मेजबान थाईलैंड, मंगोलिया, तिमोर-लेस्ते और इराक से होगा।

सीनियर महिला टीम का शिविर एक मई को बेंगलुरु के ‘पादुकोण-द्रविड़ सेंटर फॉर स्पोर्ट्स एक्सीलेंस’ में शुरू होगा।

बाला देवी और आशालता देवी जैसी सीनियर खिलाड़ियों को संभावित खिलाड़ियों की सूची में जगह नहीं मिली है। वे अक्टूबर में 2024 सैफ महिला चैंपियनशिप में देश के लिए आखिरी बार खेलीं थी। उन्हें मालदीव के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच और फरवरी में यूएई में पिंक लेडीज कप खेलने वाली टीम में भी जगह नहीं मिली थी।

एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर के लिए संभावित खिलाड़ियों की सूची:

गोलकीपर: पायल बसुदे, एलंगबाम पंथोई चानू, कीशम मेलोडी चानू, मोइरंगथेम मोनालिशा देवी।

डिफेंडर: पूर्णिमा कुमारी, फंजौबाम निर्मला देवी, मार्टिना थोकचोम, शुभांगी सिंह, संजू, मालती मुंडा, तोइजाम थोइबिसाना चानू, सोरोखैबम रंजना चानू, नंगबाम स्वीटी देवी, विक्सित बारा, हेमम सिल्की देवी।

मिडफील्डर: किरण पिस्दा, नोंगमैथेम रतनबाला देवी, मुस्कान सुब्बा, लिशम बबीना देवी, कार्तिका अंगमुथु, सिंडी रेमरुअतपुई कोलनी, संगीता बासफोर, प्रियदर्शिनी एस, बेबी सना, संतोष, अंजू तमांग।

फारवर्ड: मौसमी मुर्मू, मालविका पी, संध्या रंगनाथन, सौम्या गुगुलोथ, सुलंजना राउल, लिंडा कोम सर्टो, रिम्पा हलधर, मनीषा नाइक, रेनू, करिश्मा पुरूषोत्तम शिरवोइकर, सुमति कुमारी, मनीषा कल्याण, ग्रेस डांगमेई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू