जरुरी जानकारी | क्रिसिल, इक्रा ने क्रेडिट रेटिंग को बरकरार रखा: वेदांता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता ने शुक्रवार को कहा कि रेटिंग एजेंसियों क्रिसिल रेटिंग्स और इक्रा ने उसकी साख को बरकरार रखा है। यह कंपनी के पूरे कारोबार की स्थिरता को लेकर भरोसे को बताता है।
नयी दिल्ली, 18 जुलाई वेदांता ने शुक्रवार को कहा कि रेटिंग एजेंसियों क्रिसिल रेटिंग्स और इक्रा ने उसकी साख को बरकरार रखा है। यह कंपनी के पूरे कारोबार की स्थिरता को लेकर भरोसे को बताता है।
वेदांता ने शेयर बाजार को बताया कि इक्रा लिमिटेड ने कंपनी की क्रेडिट रेटिंग की पुष्टि की है। यह कंपनी की समग्र व्यावसायिक स्थिरता, स्वस्थ वित्तीय प्रदर्शन और कॉरपोरेट संचालन के अनुपालन को बताता है।
कंपनी ने कहा कि इक्रा ने 'एए' के साथ अपनी दीर्घकालिक रेटिंग बरकरार रखी है।
वेदांता ने कहा कि क्रिसिल रेटिंग्स लिमिटेड ने भी उसकी क्रेडिट रेटिंग को बरकरार रखा है। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के लिए 'क्रिसिल एएए' और वेदांता के लिए 'क्रिसिल एए' के साथ दीर्घकालिक रेटिंग की कायम रखी गयी है।
शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक क्रिसिल रेटिंग्स ने कहा कि उसने एक अमेरिकी शोध कंपनी की हाल में आई रिपोर्ट पर ध्यान दिया है और स्वतंत्र मूल्यांकन के बाद वेदांता की रेटिंग को बरकरार रखा है।
शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा गया कि क्रिसिल का मानना है कि किसी भी ऋणदाता या निवेशक की ओर से कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं आई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 08:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

