देश की खबरें | यूको बैंक की शाखा से अपराधियों ने लूटे करीब छह लाख रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव स्थित यूको बैंक की एक शाखा में घुसकर नकाबपोश सशस्त्र अपराधियों ने मंगलवार को दिन दहाड़े 5 लाख 85 हजार रुपये लूट लिए ।
बेगूसराय (बिहार), दो मार्च जिले के चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव स्थित यूको बैंक की एक शाखा में घुसकर नकाबपोश सशस्त्र अपराधियों ने मंगलवार को दिन दहाड़े 5 लाख 85 हजार रुपये लूट लिए ।
पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने बताया कि पांच अपराधी बाइक पर आए थे। उनकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभी नकद का मिलान किया जा रहा है। लूट की राशि बढ़ भी सकती है।
लूटपाट के दौरान एक अपराधी ने बैंक के कैशियर निशांत कुमार के सिर पर पिस्तौल के बट से सिर पर प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया और उनसे तिजोरी की चाभी छीन ली। घायल कैशियर को इलाज के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
लूट की इस वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी नकद राशि को एक बोरे में रखकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गए ।
स0 अनवर अर्पणा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2021 07:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

