देश की खबरें | अपराधी गिरोह कोविड-19 का नकली टीका बेच सकते हैं: इंटरपोल की चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंटरपोल ने विश्व की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को आगाह किया है कि संगठित अपराध के गिरोह, कोविड-19 के नकली टीके का प्रचार कर सकते हैं और उन्हें सीधे आमने-सामने या इंटरनेट के माध्यम से बेच सकते हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर इंटरपोल ने विश्व की कानून प्रवर्तन एजेंसियों को आगाह किया है कि संगठित अपराध के गिरोह, कोविड-19 के नकली टीके का प्रचार कर सकते हैं और उन्हें सीधे आमने-सामने या इंटरनेट के माध्यम से बेच सकते हैं।

इंटरपोल ने बुधवार को सभी 194 सदस्य देशों को जारी किए गए ‘ऑरेंज नोटिस’ में चेतावनी दी है कि कोविड-19 और फ्लू के नकली टीकों का उत्पादन, चोरी और अवैध प्रचार किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | Farmer Protest: कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण.

इंटपोल की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “इसमें नकली टीके के प्रचार, बिक्री और ऐसे टीके लगाने संबंधी अपराध भी शामिल हैं।”

सार्वजनिक सुरक्षा पर गंभीर खतरे वाले व्यक्ति, वस्तु या आयोजन की चेतावनी देने के लिए इंटरपोल ‘ऑरेंज नोटिस’ जारी करता है।

यह भी पढ़े | SBI Yono App Down: एसबीआई के ऑनलाइन ऐप योनो में ट्रान्सजैक्शन फेल होने के बाद कस्टमर्स ट्विटर पर लगातार कर रहे हैं कंप्लेंट.

भारत में सीबीआई, इंटरपोल के साथ समन्वय कर काम करती है।

यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब ब्रिटेन, पश्चिमी देशों में पहला देश बन गया है जिसने कोविड-19 के एक टीके को मंजूरी दी है।

इंटरपोल ने पुलिस संगठनों से “आपूर्ति श्रृंखला” सुरक्षित करने को कहा है।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय संगठन ने नकली उत्पाद बेचने वालीं अवैध वेबसाइट की पहचान करने को भी कहा है।

इंटरपोल के महासचिव जुरगेन स्टॉक ने एक वक्तव्य में कहा, “अपराधी गिरोह नकली वेबसाइट और फर्जी इलाज के दावों से लोगों को निशाना बना सकते हैं। इससे लोगों के स्वास्थ्य और उनके जीवन को खतरा हो सकता है।”

अधिकारी ने कहा, “यह आवश्यक है कि कानून व्यवस्था की एजेंसियां कोविड-19 के टीके से संबंधित आपराधिक कृत्यों के लिए तैयार रहें, इसलिए इंटरपोल ने यह चेतावनी जारी की है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\