एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बलरामपुर में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले की महराजगंज थाना पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को भेड़ों की चोरी के एक आरोपी इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | बलरामपुर में 50 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार

बलरामपुर, (उप्र), 28 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले की महराजगंज थाना पुलिस और स्वाट टीम ने सोमवार को भेड़ों की चोरी के एक आरोपी इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विकास कुमार ने बताया कि जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र में पुलिस एवं स्वाट टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश नरेश सोनकर को गिरफ्तार किया है।

अंतर्जनपदीय इनामी बदमाश सोनकर पर डकैती, हत्या का प्रयास और चोरी सहित विभिन्न धाराओं में गोंडा, श्रावस्ती एवं बलरामपुर जिलों में 17 मामले दर्ज हैं।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी पर गैंगस्टर अधिनियम लगाकर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

एसपी ने बताया कि नरेश सोनकर एवं उसके गिरोह द्वारा महाराजगंज तराई क्षेत्र के शिवनगर नहर के पास से 50 भेड़ों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा आज गिरोह के मुख्य सरगना नरेश सोनकर निवासी खटकी पुरवा जनपद श्रावस्ती को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का 11 जोड़ी बिछुआ, चार अंगूठी आदि बरामद किये गये हैं।

एसपी ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 28, 2024 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).