देश की खबरें | दिल्ली में 2021 में 2020 की तुलना में अपराध 13 फीसदी बढ़े: आंकड़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बृहस्पतिवार को कहा कि शहर में 2021 में वर्ष 2020 की तुलना में अपराध की घटनाओं में 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। उन्होंने कहा कि अपराध दर में वृद्धि की वजह यह रही कि 2020 में महामारी के चलते कम मामले दर्ज हुए।
नयी दिल्ली, 24 फरवरी दिल्ली के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बृहस्पतिवार को कहा कि शहर में 2021 में वर्ष 2020 की तुलना में अपराध की घटनाओं में 13 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। उन्होंने कहा कि अपराध दर में वृद्धि की वजह यह रही कि 2020 में महामारी के चलते कम मामले दर्ज हुए।
आंकड़ों का हवाला देते हुए पुलिस ने कहा कि 2020 में अपराध के 3,06,389 मामले दर्ज किये गये थे जबकि 2021 में 2,66,070 मामले दर्ज किये गये थे।
आंकड़ों के मुताबिक 2021 में जघन्य अपराधों के 5,740 मामले दर्ज किये गये जबकि 2020 में ऐसे मामलों की संख्या 5,413 थी। आंकड़ों के अनुसार पिछले साल ‘भारतीय दंड संहिता की अन्य धाराओं’ (चोरी, डकैती एवं सेंधमारी) के तहत 2,87,563 मामले, जघन्य अपराध एवं चोरी के 2,93,303 तथा ‘स्थानीय एवं विशेष कानून (हथियार संबंधी अपराध, एनडीपीएस) के तहत 13,086 मामले दर्ज किये गये थे।
पुलिस ने कहा कि 2021 में लगभग 70 फीसदी मामले सेंधमारी, डकैती एवं चोरी के थे।
वर्ष 2020 में झपटमारी के 7,965 तथा 2021 में 9,383 मामले सामने आये थे, यानी झपटमारी के मामलों में 15 फीसदी का इजाफा हुआ। झपटमारी के मामलों में गिरफ्तारी भी 13 फीसदी बढ़ी।
पुलिस ने कहा कि 2021 में वरिष्ठ नागरिकों के विरूद्ध अपराध में नौ फीसदी का इजाफा हुआ और 2021 में 41,113 इस तरह के मामले दर्ज किये गये थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2022 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

