एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मथुरा से फरार अपराधी को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेवात के 35 वर्षीय कथित अपराधी को गिरफ्तार किया है जो 2016 से फरार था।

देश की खबरें | दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मथुरा से फरार अपराधी को गिरफ्तार किया

नयी दिल्ली, 16 नवंबर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने मेवात के 35 वर्षीय कथित अपराधी को गिरफ्तार किया है जो 2016 से फरार था।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी जाफरू को हत्या के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि उसे उत्तर प्रदेश के मथुरा से गिरफ्तार किया गया है तथा कुछ स्थानीय लोगों ने उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया।

पुलिस ने कहा कि जाफरू पहले हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और फिरौती के लिए अपहरण समेत आठ मामलों में शामिल था।

अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के मथुरा में गोवर्धन थाना क्षेत्र में पहुंची और तकनीकी निगरानी की मदद से और मुखबिरों की सूचना के आधार पर उन्होंने जाफरू के सटीक ठिकाने का पता लगाया।

पुलिस मथुरा में उसके पैतृक गांव देवसरास में पहुंची और उसे घेर लिया तथा इस दौरान स्थानीय लोगों के इसका विरोध किया।

यादव ने कहा कि 27 अक्टूबर 2016 को यहां हर्ष विहार की जैन कॉलोनी में 28 वर्षीय शाकिर का शव मिला था, जिसकी गर्दन पर गोली मारने के निशान थे।

पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि जाफरू की शाकिर से रंजिश थी और उसने अपने दोस्त बन्ने सिंह उर्फ बनिया को उसे मारने के लिए सुपारी दी थी।

पुलिस ने कहा कि बाद में बनिया को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन मुख्य साजिशकर्ता जाफरू पिछले छह साल से फरार था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2022 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).