एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | महिलाओं के खिलाफ अपराध : एनसीडब्ल्यू ने राज्यों में भेजे 49 तथ्यान्वेषी प्रतिनिधिमंडल

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने महिलाओं के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए जनवरी 2021 से अक्टूबर 2024 के बीच विभिन्न राज्यों में 49 तथ्यान्वेषी प्रतिनिधिमंडल तैनात भेजे।

ताजा खबरें | महिलाओं के खिलाफ अपराध : एनसीडब्ल्यू ने राज्यों में भेजे 49 तथ्यान्वेषी प्रतिनिधिमंडल

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने महिलाओं के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए जनवरी 2021 से अक्टूबर 2024 के बीच विभिन्न राज्यों में 49 तथ्यान्वेषी प्रतिनिधिमंडल तैनात भेजे।

राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने बुधवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि 49 तथ्यान्वेषी प्रतिनिधिमंडलों में से सर्वाधिक प्रतिनिधिमंडल राजस्थान भेजे गए।

उन्होंने बताया कि राज्य भर में मुद्दों के समाधान के लिए 12 प्रतिनिधिमंडलों ने राजस्थान का दौरा किया।

ठाकुर ने बताया कि उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के हाई-प्रोफाइल मामलों ने भी आयोग का ध्यान आकर्षित किया, जहां कई जांच की गईं।

उन्होंने कहा कि पूर्व एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने राजस्थान, केरल और पश्चिम बंगाल में जांच सहित इनमें से कई पहलों का नेतृत्व किया।

टीमों ने राज्य कानूनी सेवाओं, स्थानीय कानून प्रवर्तन और नागरिक समाज संगठनों के साथ मिलकर लैंगिक आधारित हिंसा से लेकर सुरक्षा उपायों में प्रणालीगत खामियों तक की शिकायतों की जांच की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2024 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).