खेल की खबरें | क्रिकेट के टी10 प्रारूप को ओलंपिक में शामिल किया जा सकता है : गेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल चाहते हैं कि क्रिकेट का ताजा और छोटा प्रारूप - टी10- ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम में शामिल किया जाये।

अबुधाबी, आठ जनवरी वेस्टइंडीज के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल चाहते हैं कि क्रिकेट का ताजा और छोटा प्रारूप - टी10- ओलंपिक खेलों के कार्यक्रम में शामिल किया जाये।

अबुधाबी टी10 लीग के आगामी सत्र में टीम अबुधाबी का प्रतिनिधित्व कर रहे गेल को लगता है कि टी10 ऐसा प्रारूप है जो दुनिया की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं में क्रिकेट के प्रवेश को आगे बढ़ा सकता है।

जमैका में अपने घर से गेल ने कहा कि वह टूर्नामेंट में भाग लेने के लिये उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, ‘‘इस समय मैं आराम कर रहा हूं जिसकी मुझे जरूरत है लेकिन अबुधाबी टी10 लीग को ध्यान में रखते हुए मैं जल्द ही कुछ ट्रेनिंग शुरू करूंगा और खेलने के लिये तैयार हो जाऊंगा। ’’

दो सत्र के बाद वह इस लीग में वापसी कर रहे हैं जिससे वह काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, ‘‘काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो इसमें होंगे जैसे कीरोन पोलार्ड और अन्य अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये मैं निश्चित रूप से टीम अबुधाबी में वापसी करके खुश हूं। दक्षिण अफ्रीका के क्रिस मौरिस भी मेरी टीम में हैं और मैं पहले भी उनके साथ खेला हूं इसलिये उनके साथ और अन्य खिलाड़ियों के साथ खेलने के लिये वापसी करना अच्छा है। ’’

टी10 के भविष्य की संभावनाओं के बारे में बात करते हुए गेल ने कहा, ‘‘मैं टी10 को ओलंपिक में देखना पसंद करूंगा। यह सामान्य दृष्टिकोण से खेल के लिये काफी बड़ी चीज होगी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह भी लगता है कि टी10 अमेरिका में भी हो सकता है। मुझे लगता है कि क्रिकेट के लिये ज्यादातर लोग अमेरिका को नहीं पहचानते लेकिन टी10 अमेरिका के अंदर कराने के लिये बिलकुल उपयुक्त है और मेरा मानना है कि यह बड़ा राजस्व हासिल करने में भी मदद कर सकता है। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड