एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | क्रिकेट खिलाड़ी यश दयाल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट खिलाड़ी यश दयाल ने एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की है।

देश की खबरें | क्रिकेट खिलाड़ी यश दयाल ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया

प्रयागराज, 10 जुलाई क्रिकेट खिलाड़ी यश दयाल ने एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को चुनौती देते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की है।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले 27 वर्षीय यश दयाल ने रिट याचिका दायर कर इस मामले में अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने और साथ ही अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है।

दयाल के खिलाफ यह प्राथमिकी छह जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 (झांसा देकर यौन संबंध बनाने) के तहत गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाने में दर्ज की गई थी।

इस मामले में एक खंडपीठ द्वारा अगले सप्ताह सुनवाई किए जाने की संभावना है।

दयाल पर शादी के बहाने एक महिला का यौन शोषण करने का आरोप है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, दोनों करीब पांच साल पहले मिले और दयाल ने महिला से शादी करने का वादा किया था।

कथित पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि दयाल उससे शादी करने के उसके प्रस्ताव को टालता रहा और अंततः उसे पता चला कि दयाल का अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध है।

यह शिकायत शुरुआत में मुख्यमंत्री के ऑनलाइन शिकायत निपटान पोर्टल (आईजीआरएस) पर 21 जून को की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).