देश की खबरें | क्रिकेटर मुथेया मुरलीधरन पर बन रही फिल्म में काम करने वाले अभिनेता का विरेाध
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, 15 अक्टूबर श्रीलंकाई क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन के जीवन पर बन रही फिल्म ‘800’ में मुख्य किरदार निभाने की हामी भरने वाले तमिल अभिनेता विजय सेतुपति विरोध का सामना कर रहे हैं। कुछ राजनीतिक पार्टियों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि मुरलीधरन ने तमिलों से विश्वासघात किया इसलिए सेतुपति को इसमें काम नहीं करना चाहिए।

एमडीएमके के महासचिव वाइको ने आरोप लगाया कि मुरलीधरण को पूरी दुनिया में तमिल जाति से विश्वासघात करने के लिए जाना जाता है जिन्होंने श्रीलंकाई गृहयुद्ध के दौरान वर्ष 2009 में तत्कालीन राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे का समर्थन किया था।

यह भी पढ़े | बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 49 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट: 15 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्यसभा सदस्य वाइको ने कहा कि जब श्रीलंका में अपने बच्चों के लापता होने पर तमिल माएं भूख हड़ताल कर रही थीं तब मुरीधरन ने इसे नाटक कह उन्हें अपमानित किया था।

उन्होंने तमिल अभिनेता ने इस फिल्म में काम करने से बचने की अपील की जिसमें कथित तौर पर विश्वासघाती का महिमांडन किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

पट्टाली मक्कली काती (पीएमके) के संस्थापक एस रामादॉस ने कहा कि सेतुपति द्वारा मुरलीधरन की भूमिका निभाने की खबर ‘स्तब्ध’ करने वाली है।

उन्होंने कहा, ‘‘अभिनेता को लापरवाही से विश्वासघात के इतिहास का समर्थन नहीं करना चाहिए।’’ रामादॉस ने आरोप लगाया कि क्रिकेटर मुरलीधरन तमिलों के विश्वासघाती और राजपक्षे बंधुओं के विश्वासपात्र थे।

नाम तमिझर कात्ची के शीर्ष नेता सीमन ने आश्चर्य व्यक्त किया कि तमिलों के विश्वासघाती और सिंहलियों के कठपुतली मुरलीधरन पर बनी फिल्म क्या तमिलनाडु में दिखाई जाएगी।

उन्होंने सेतुपति से दुनिया भर में तमिलों की भावना का ध्यान रखते हुए तुरंत फिल्म से अलग होने की अपील की।

वयोवृद्ध तमिल फिल्म निर्माता भारतीराज ने कहा कि अगर सेतुपति फिल्म से काम करने से बचेंगे तो दुनियाभर के तमिल उन्हें याद करेंगे और आभार व्यक्त करेंगे।

गौरतलब है कि सेतुपति ने आठ अक्टूबर को अपने ट्विटर हैंडल पर घोषणा की कि उन्हें एक बड़ी परियोजना का हिस्सा होने का गर्व है। जल्द ही इससे अधिक जानकारी दूंगा।

इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर अभिनेता के खिलाफ पोस्ट की बाढ़ आ गई। हालांकि, कुछ ने उनका समर्थन भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)