देश की खबरें | गंभीर, पंड्या समेत क्रिकेट जगत ने दी जय शाह को बधाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और हरफनमौला हार्दिक पंड्या समेत कई जानी मानी हस्तियों ने जय शाह को निर्विरोध आईसीसी चेयरमैन बनने पर बनाई दी है ।
नयी दिल्ली, 27 अगस्त भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और हरफनमौला हार्दिक पंड्या समेत कई जानी मानी हस्तियों ने जय शाह को निर्विरोध आईसीसी चेयरमैन बनने पर बनाई दी है ।
बीसीसीआई ने ‘एक्स’ पर लिखा ,‘‘ बीसीसीआई के मानद सचिव जय शाह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का नया चेयरमैन निर्विरोध चुने जाने पर बधाई ।’’
गंभीर ने लिखा ,‘‘ जय शाह भाई को बधाई । मुझे पता है कि आपके असाधारण नेतृत्व में विश्व क्रिकेट का विकास होगा ।’’
पंड्या ने लिखा ,‘‘आईसीसी का सबसे युवा चेयरमैन बनने पर बधाई हो जय भाई । क्रिकेट को नयी बुलंदियो पर ले जाते हुए आपको देखने का इंतजार रहेगा । ’’
बिन्नी ने लिखा ,‘‘ जय शाह को आईसीसी चेयरमैन बनने पर बधाई । वह बीसीसीआई के मानद सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष के तौर पर मजबूत स्तंभ रहे हैं ।’’
भारत के पूर्व कप्तान और मुख्य कोच रहे अनिल कुंबले ने लिखा ,‘‘ जय शाह का आईसीसी चेयरमैन बनना वैश्विक क्रिकेट में नया अध्याय है । बधाई और शुभकामनायें ।’’
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने लिखा ,‘‘मैं जय शाह को नयी भूमिका के लिये शुभकामना देता हूं । क्रिकेट को व्यापक दर्शकों तक और नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने का उनका लक्ष्य रहा है ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)