खेल की खबरें | क्रिकेट वेस्टइंडीज ने लॉयड, रिचर्ड्स, लारा को कैरेबियाई क्रिकेट की मदद के लिए आमंत्रित किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 0-3 की हार के बाद मंगलवार को पूर्व महान खिलाड़ियों क्लाइव लॉयड, विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा को कैरेबियाई देशों में क्रिकेट को पुनर्जीवित करने के तरीकों पर चर्चा को मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया।
किंगस्टन (जमैका), 15 जुलाई क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने घरेलू मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 0-3 की हार के बाद मंगलवार को पूर्व महान खिलाड़ियों क्लाइव लॉयड, विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा को कैरेबियाई देशों में क्रिकेट को पुनर्जीवित करने के तरीकों पर चर्चा को मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया।
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क (नौ रन पर छह विकेट) की तूफानी गेंदबाजी और स्कॉट बोलैंड की हैट्रिक की बदौलत वेस्टइंडीज को 27 रन पर समेट दिया जो टेस्ट क्रिकेट का दूसरा सबसे कम स्कोर है।
मिसफील्ड के कारण वेस्टइंडीज की टीम सर्वकालिक न्यूनतम स्कोर की बराबरी करने से बच गई।
सबीना पार्क में दिन-रात्रि टेस्ट में मेजबान टीम को ऑल आउट करने के लिए ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 14.3 ओवर की जरूरत पड़ी।
सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष किशोर शैलो ने एक बयान में कहा, ‘‘चर्चा को मजबूत करने के लिए मैंने हमारे तीन महानतम बल्लेबाजों सर क्लाइव लॉयड, सर विवियन रिचर्ड्स और ब्रायन लारा को आमंत्रित किया है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘वे पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों डॉ. शिवनारायण चंद्रपॉल, डॉ. द मोस्ट ऑनरेबल डेसमंड हेन्स, इयान ब्रैडशॉ के साथ शामिल होंगे जो पहले से ही समिति का हिस्सा हैं।’’
शैलो ने कहा, ‘‘यह मुलाकात कोई औपचारिकता नहीं है। ये वे लोग हैं जिन्होंने हमारे स्वर्णिम युग को परिभाषित करने में मदद की है और हमारे क्रिकेट विकास के अगले चरण को आकार देने में उनके विचार बहुमूल्य होंगे। हमारा इरादा है कि इस बैठक से ठोस और कार्यान्वयन योग्य सुझाव सामने आएं।’’
शैलो ने कहा कि वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी चिंता का विषय नहीं है लेकिन बल्लेबाजी विभाग में सुधार की जरूरत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

