खेल की खबरें | क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने व्यस्त कार्यक्रम के बीच आईपीएल में लौटने का फैसला खिलाड़ियों पर छोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लौटने के खिलाड़ियों के ‘व्यक्तिगत फैसले’ का सम्मान करेगा हालांकि आईपीएल की बहाली की तारीखें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारियों से टकरा रही है ।

सिडनी, 13 मई क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लौटने के खिलाड़ियों के ‘व्यक्तिगत फैसले’ का सम्मान करेगा हालांकि आईपीएल की बहाली की तारीखें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की तैयारियों से टकरा रही है ।

बीसीसीआई ने सोमवार को फैसला किया कि आईपीएल का यह सत्र 17 मई से छह स्थानों पर बहाल होगा जबकि फाइनल तीन जून को खेला जायेगा ।

इससे आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के टेस्ट क्रिकेटरों के सामने दुविधा पैदा हो गई है क्योंकि 11 जून से दोनों टीमों के बीच लॉडर्स पर डब्ल्यूटीसी फाइनल होना है ।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा ,‘‘ आईपीएल के शनिवार से फिर शुरू होने के ऐलान के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने तय किया है कि इसके लिये भारत लौटने या नहीं लौटने के खिलाड़ियों के व्यक्तिगत फैसले का वह सम्मान करेगा ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘हम सुरक्षा इंतजामात को लेकर बीसीसीआई और आस्ट्रेलियाई सरकार के संपर्क में हैं ।’’

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण आईपीएल शुक्रवार को स्थगित हो गया था ।

संशोधित कार्यक्रम के तहत अब यह टूर्नामेंट टूर्नामेंट अब लंदन में डब्ल्यूटीसी फाइनल से आठ दिन पहले खत्म होगा जिसमें आस्ट्रेलिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\