जरुरी जानकारी | कृषि, संबद्ध गतिविधियों में कर्ज अगस्त महीने में 16.6 प्रतिशत बढ़ा: आरबीआई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि और संबद्ध गतिविधियों में कर्ज वृद्धि पिछले महीने बढ़कर 16.6 प्रतिशत रही। वहीं बकाया कर्ज 18 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया।
मुंबई, 28 सितंबर कृषि और संबद्ध गतिविधियों में कर्ज वृद्धि पिछले महीने बढ़कर 16.6 प्रतिशत रही। वहीं बकाया कर्ज 18 लाख करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया।
भारतीय रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल अगस्त महीने में कृषि और संबद्ध गतिविधियों में कर्ज वृद्धि 13.4 प्रतिशत रही थी।
बैंकों की तरफ से इस क्षेत्र को दिया गया सकल कर्ज 17,96,113 करोड़ रुपये रहा।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, उद्योग क्षेत्र को कर्ज इस साल अगस्त में सालाना आधार पर 6.1 प्रतिशत बढ़ा जबकि एक साल पहले इसमें 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
प्रमुख उद्योगों में, अगस्त 2023 में बुनियादी धातु और धातु उत्पादों और वस्त्रों के लिये कर्ज में सालाना आधार पर तेजी आई। हालांकि, रसायन और रासायनिक उत्पादों, खाद्य प्रसंस्करण तथा बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में कर्ज वृद्धि घटी है।
सेवा क्षेत्र को दिये गये कर्ज में इस साल अगस्त में 20.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो एक साल पहले इसी महीने में 17.4 प्रतिशत थी।
व्यक्तिगत कर्ज में वृद्धि आलोच्य महीने में कम होकर 18.3 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी महीने में 19.4 प्रतिशत थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2023 08:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

