एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | स्वच्छ और स्वस्थ जीवन की राहों का निर्माण अध्यात्म में निहित: राज्यपाल बागडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ जीवन की राहों का निर्माण अध्यात्म में निहित है।

देश की खबरें | स्वच्छ और स्वस्थ जीवन की राहों का निर्माण अध्यात्म में निहित: राज्यपाल बागडे

जयपुर, चार अक्टूबर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शुक्रवार को कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ जीवन की राहों का निर्माण अध्यात्म में निहित है।

वह आबू रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय शांतिवन में चार दिवसीय वैश्विक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

'स्वच्छ व स्वस्थ समाज के लिए आध्यात्मिकता' विषयक इस सम्मेलन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया।

बागडे ने कहा कि अध्यात्म भारत की वह सुदृढ़ परंपरा है जिसके जरिए जीवन की उत्कर्ष राहों का निर्माण किया जाता रहा है। उन्होंने कहा की अध्यात्म जीवन की नैतिकता है तथा स्वच्छ और स्वस्थ जीवन की राहों का निर्माण अध्यात्म में निहित शक्ति ही है।

राजभवन के बयान के अनुसार बागडे ने भारतीय ज्ञान परंपरा की चर्चा करते हुए अध्यात्म से जुड़े मानवीय मूल्यों की भी विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा कि अध्यात्म भारतीय जीवन का अंग है क्योंकि हमारी संस्कृति में व्यक्ति की बजाय मनुष्य बनने पर जोर दिया गया है।

राज्यपाल ने इससे पहले ब्रह्मकुमारीज संस्था के जैविक खेती उद्यान "राजऋषि आदर्श वाटिका" का अवलोकन किया। उन्होंने वहां रसायन रहित खेती, फल, सब्जी आदि के उत्पादन की सराहना की। इससे पहले उन्होंने वहां वृक्षारोपण भी किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 02:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).