देश की खबरें | छात्रों को बदलाव का नेतृत्व करने के लिए पाठ्यक्रम बनाएं कुलपति: धनखड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से छात्रों को बदलाव का नेतृत्व करने और इसकी दिशा को तय करने के लिए तैयार करने के वास्ते शिक्षा पाठ्यक्रम बनाने की अपील की।

उदगमंडलम (तमिलनाडु), 25 अप्रैल उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से छात्रों को बदलाव का नेतृत्व करने और इसकी दिशा को तय करने के लिए तैयार करने के वास्ते शिक्षा पाठ्यक्रम बनाने की अपील की।

साथ ही, उन्होंने उनसे एक-दूसरे के साथ चीजों को साझा करने और प्रौद्योगिकी का उपयोग करने का आग्रह किया।

उपराष्ट्रपति ने यहां राजभवन में शुरू हुए राज्य, केंद्रीय और निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के दो दिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा, “यह अकेले काम करने का समय नहीं है, क्योंकि इस चुनौती का समाधान करना होगा। हमारे पास समय नहीं है।’’

उन्होंने कहा, "हमारा पाठ्यक्रम इस तरह से तैयार किया जाना चाहिए कि छात्रों को केवल बदलाव के अनुरूप ढालने के लिए नहीं, बल्कि परिवर्तन का नेतृत्व करने और उसकी दिशा को निर्धारित करने के लिए तैयार किया जा सके।’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा प्रशासनिक ढांचा दूसरों के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत होना चाहिए।

धनखड़ ने कहा, " मैं इस मंच से यह बताना चाहता हूं कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति कोई सरकारी नीति नहीं है। यह राष्ट्र के लिए एक नीति है। इसलिए मैं अपील करता हूं कि अब समय आ गया है कि हम सभी इसे अपनाएं, समझें, इसका क्रियान्वयन करें और लाभ उठाएं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\