जरुरी जानकारी | निवेशकों को आमंत्रित करने से पहले हिमाचल प्रदेश में अनुकूल माहौल तैयार करें: जय राम ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार को पहले प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाने पर ध्यान देना चाहिए और फिर निवेशकों को आमंत्रित करना चाहिए।

शिमला, 18 दिसंबर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार को पहले प्रदेश में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल बनाने पर ध्यान देना चाहिए और फिर निवेशकों को आमंत्रित करना चाहिए।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की दुबई यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि एक तरफ माफिया उद्योगपतियों को धमका रहे हैं और दूसरी तरफ मुख्यमंत्री निवेशकों को लुभाने के लिए विदेश यात्रा कर रहे हैं।

ठाकुर ने यहां जारी एक बयान में कहा कि जब लालफीताशाही के बजाय सहयोग होगा और स्थानीय कानून उत्साहजनक होंगे तो निवेशक खुद ही राज्य में आएंगे।

उन्होंने कहा कि हर उद्योगपति निवेश करने से पहले वहां की स्थितियों को जांचता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पिछली सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और रियायतें दीं ताकि उद्योगपति हिमाचल में उद्योग स्थापित करने के लिए आएं।

उन्होंने कहा, ‘‘ कानून कड़े किए गए, रियायतें खत्म कर दी गई हैं और सब्सिडी के बजाय अतिरिक्त कर लगाए जा रहे हैं।’’

ठाकुर ने कहा कि राज्य में माफिया सक्रिय हैं और पैसा वसूलने के लिए दिनदहाड़े गोलियां चला रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘माफिया उद्योगपतियों को इस हद तक धमका रहे हैं कि वे (उद्योगपतियों) सरकार को अंतिम चेतावनी दे रहे हैं कि वे अपना कारोबार बंद कर देंगे और कारोबार को दूसरे राज्यों में ले जाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।’’

ठाकुर ने कहा, ‘‘हमने हिमाचल को निवेशक-अनुकूल बनाया, जिसके कारण उद्योगपति राज्य में निवेश करने के लिए सहमत हुए। तमाम कानूनी जटिलताओं के बावजूद हिमाचल प्रदेश व्यापार सुगमता के मामले में पहाड़ी राज्यों में नंबर एक बन गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\