जरुरी जानकारी | टाटा रियल्टी की दो परियोजनाओं में 2,600 करोड़ रुपये निवेश करेगा सीपीपीआईबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कनाडा पेंशन योजना निवेश बोर्ड (सीपीपीआईबी) टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर की चेन्नई और गुरुग्राम स्थित दो वाणिज्यिक कार्यालय परियोजनाओं में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 2,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल कनाडा पेंशन योजना निवेश बोर्ड (सीपीपीआईबी) टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर की चेन्नई और गुरुग्राम स्थित दो वाणिज्यिक कार्यालय परियोजनाओं में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए 2,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

संयुक्त उद्यम भविष्य में भूमि और तैयार संपत्ति खरीदने के लिए 2,000 करोड़ रुपये और निवेश करेगा।

टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर के एमडी और सीईओ संजय दत्त ने कहा कि कंपनी ने वाणिज्यिक अचल संपत्ति विकसित करने के लिए सीपीपीआईबी के साथ साझेदारी की है।

दत्त ने कहा, ‘‘हम अपने वाणिज्यिक रियल एस्टेट कारोबार को बढ़ाना चाहते हैं। हमने अगले 5-7 वर्षों में 4.5 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र के विकास का लक्ष्य तय किया है।’’

कंपनी ने पहले ही 75 लाख वर्ग फुट का वाणिज्यिक पोर्टफोलियो पूरा कर लिया है, जबकि 1.4 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र डिजाइन और विकास के विभिन्न चरणों में है।

दत्त ने कहा, ‘‘हम नई जमीन खरीदने के लिए कम से कम 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करना चाहते हैं। इसके लिए हमने कनाडा पेंशन योजना निवेश बोर्ड के साथ साझेदारी की है।’’

संपत्ति सलाहकार एनरॉक ने सौदे में मदद की। साझेदारी के तहत सीपीपीआईबी दो परियोजनाओं में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\