जरुरी जानकारी | सीपीओ, सोयाबीन में गिरावट, सरसों में सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूरी दुनिया में हल्के तेलों और देश के भीतर सरसों तेलों (विशेषकर सरसों कच्ची घानी तेल) की मांग बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों दाना सहित इसके तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। दूसरी ओर, देश के विभिन्न हिस्सों में आंशिक लॉकडाउन से होटल और रेस्तरां की मांग प्रभावित होने से सीपीओ की कीमतों में गिरावट आई, जबकि बिनौलातेल के मुकाबले महंगा होने के कारण मांग घटने से सोयाबीन डीगम में भी गिरावट दर्ज हुई।

नयी दिल्ली, 21 नवंबर पूरी दुनिया में हल्के तेलों और देश के भीतर सरसों तेलों (विशेषकर सरसों कच्ची घानी तेल) की मांग बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में शनिवार को सरसों दाना सहित इसके तेल कीमतों में सुधार दर्ज हुआ। दूसरी ओर, देश के विभिन्न हिस्सों में आंशिक लॉकडाउन से होटल और रेस्तरां की मांग प्रभावित होने से सीपीओ की कीमतों में गिरावट आई, जबकि बिनौलातेल के मुकाबले महंगा होने के कारण मांग घटने से सोयाबीन डीगम में भी गिरावट दर्ज हुई।

तेल कारोबार के जानकार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हल्के तेलों की मांग है और विशेषकर उत्तरी भारत में सरसों कच्ची घानी तेल की मांग है। जाड़े के मौसम में हरी सब्जियों के अलावा भी इस तेल की खपत बढ़ जाती है। जनवरी फरवरी के महीने में इस तेल की खपत में भारी वृद्धि होने की संभावना है। मांग होने के बीच सरसों का स्टॉक काफी कम होने से सरसों तेल तिलहन कीमतों में सुधार का रुख देखने को मिला। सरसों दाना 10 रुपये के सुधार के साथ 6,270-6,320 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुआ, जबकि सरसों दादरी 30 रुपये के सुधार के साथ 12,480 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुआ। सरसों पक्की और कच्ची घानी की कीमतें पांच-पांच रुपये के सुधार के साथ क्रमश: 1,880-2,030 रुपये और 2,000-2,110 रुपये प्रति टिन पर बंद हुई।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का कब बढ़ेगा महंगाई भत्ता?.

उन्होंने कहा कि यूक्रेन में उत्पादन प्रभावित होने के कारण सूरजमुखी रिफाइंड तेल का भाव बढ़कर 130 रुपये किलो हो गया है, जबकि सोयाबीन रिफाइंड 116 रुपये किलो हो चला है। सरसों भी 125 रुपये किलो के लगभग में है। भाव का अंतर कम होने की वजह से लोग सरसों को तरजीह दे रहे हैं।

बिनौलातेल के मुकाबले सोयाबीन तेल के महंगा होने के कारण मांग घटने से सोयाबीन डीगम में भी 40 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और भाव 10,450 रुपये क्विन्टल पर बंद हुआ। बिनौला तेल का भाव सोयाबीन डीगम के मुकाबले लगभग 700-800 रुपये क्विन्टल नीचे है।

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

देश के कुछेक हिस्सों में आंशिक लॉकडाउन को देखते हुए होटलों और रेस्तरां में सस्ते आयातित तेल सीपीओ की मांग प्रभावित होने से इस तेल की कीमत 40 रुपये की हानि के साथ 9,230 रुपये प्रति क्विन्टल पर बंद हुई।

सूत्रों ने कहा कि राजस्थान में सरसों बिक्री के लिए सहकारी संस्था नाफेड को 5,971 रुपये क्विन्टल के भाव बोली प्राप्त हुई है, जबकि कुछ दिन पूर्व सहकारी संस्था हाफेड ने हरियाणा में सरसों की बिक्री 5,500-5,600 रुपये क्विन्टल के भाव से की है। सूत्रों ने कहा कि जब देश में सरसों की मांग है और इसका स्टॉक कम व कोई विकल्प नहीं है तो दो सहकारी संस्थाओं की सरसों बिक्री के भाव में इतना अंतर क्यों है? इसे तालमेल कायम करते हुए भाव लगभग एक जैसा रखना चाहिये क्योंकि हरियाणा में हाफेड से 5,500-5,600 रुपये क्विन्टल के भाव सरसों खरीद कर बिचौलिये, आगरा की सलोनी मंडी में 6,771 रुपये क्विन्टल के भाव बेचकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं और सस्ते में हाफेड से सरसों की खरीद का फायदा उपभोक्ताओं के बजाय बिचौलिये उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चालू वर्ष में सरसों का उत्पादन बढ़ने के आसार हैं, लेकिन इससे भाव प्रभावित नहीं होंगे क्योंकि पिछले साल का बचा स्टॉक (कैरी फार्वर्ड स्टॉक) कम रहेगा जिसकी वजह से बाजार धारणा के प्रभावित होने की संभावना नहीं है।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,270 - 6,320 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,400- 5,450 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,095 - 2,155 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,480 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,880 - 2,030 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,000 - 2,110 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,000 - 15,000 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,600 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,300 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम- 10,450 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,230 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,100 रुपये।

पामोलीन आरबीडी दिल्ली- 10,700 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,850 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,500 - 4,550 लूज में 4,335 -- 4,365 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,500 रुपये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड