जरुरी जानकारी | विदेशों में कमजोरी के सुख के बीच सीपीओ और सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को कच्चा पामतेल, सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।
नयी दिल्ली, तीन फरवरी विदेशी बाजारों में गिरावट के रुख के बीच दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में बुधवार को कच्चा पामतेल, सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।
तेल उद्योग के जानकार सूत्रों के अनुसार मलेशिया एक्सचेंज में लगभग 4.5 प्रतिशत और शिकागो एक्सचेंज में लगभग एक प्रतिशत की गिरावट रही जिसकी वजह से सीपीओ और सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई। जबकि मांग कमजोर होने से बिनौला तेल कीमतों में भी गिरावट आई। उन्होंने कहा कि सामान्य कारोबार के बीच बाकी तेल तिलहनों की कीमतें पूर्वस्तर पर बनी रहीं।
बाजार में बुधवार को थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)
सरसों तिलहन - 6,025 - 6,075 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।
मूंगफली दाना - 5,540- 5,605 रुपये।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,850 रुपये।
मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,210 - 2,270 रुपये प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 12,150 रुपये प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 1,850 -2,000 रुपये प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 1,980 - 2,095 रुपये प्रति टिन।
तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,100 रुपये।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,700 रुपये।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,900 रुपये।
सीपीओ एक्स-कांडला- 9,750 रुपये।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,200 रुपये।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,300 रुपये।
पामोलिन कांडला 10,550 (बिना जीएसटी के)
सोयाबीन तिलहन मिल डिलीवरी 4,675- 4,725 रुपये, लूज में 4,525- 4,560 रुपये
मक्का खल (सरिस्का) 3,525 रुपये
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

