देश की खबरें | दार्जिलिंग जिले में माकपा के सदस्य भाकपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में रविवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेताओं का एक समूह उसकी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) में शामिल हो गया।

सिलीगुड़ी, 10 जुलाई पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में रविवार को मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेताओं का एक समूह उसकी सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) में शामिल हो गया।

माकपा जिला समिति के सदस्य पार्थ मोइत्रा सहित छह लोग भाकपा के दार्जिलिंग जिला सचिव अनिमेष बनर्जी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए।

मोइत्रा के अलावा, ज्योति डी सरकार, उज्जवल घोष, बिपुल घोष, बिजॉय चौधरी और अरिजीत गांगुली जो कि जिले में माकपा के जाने माने युवा चेहरे थे, भाकपा में चले गए।

मोईत्रा ने कहा, ''माकपा को कुछ 'जी-सर' वाले लोगों द्वारा चलाया जा रहा है। इसलिए, हमने पार्टी छोड़ दी। लेकिन, हम सत्ता के लिए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल नहीं हुए, क्योंकि हम एक ऐसे संगठन में काम करना जारी रखना चाहते हैं जो वाम आदर्शों में विश्वास करता हो।''

बनर्जी ने कहा कि उनके भाकपा में शामिल होने से जिले में पार्टी के संगठन को बहुत जरूरी ऑक्सीजन मिलेगी।

पिछले साल के विधानसभा चुनावों से पहले, माकपा नेता शंकर घोष पार्टी की जिला इकाई के खिलाफ इसी तरह के आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। वह वर्तमान में भाजपा के सिलीगुड़ी विधायक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\