देश की खबरें | माकपा ने हिंदू देवता पर टिप्पणी को लेकर केरल विस अध्यक्ष के खिलाफ संघ परिवार के अभियान की निंदा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के सत्ताधारी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शनिवार को हिंदू देवता के बारे में विधानसभा अध्यक्ष ए. एन. शमसीर की तथाकथित विवादित टिप्पणी के खिलाफ संघ परिवार के अभियान की कड़ी निंदा की। माकपा ने धर्मनिरपेक्ष मानसिकता वाले लोगों से अनुरोध किया कि वे उन्हें अलग-थलग करने के किसी भी कदम के खिलाफ सामने आएं।
तिरुवनंतपुरम, 29 जुलाई केरल के सत्ताधारी दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने शनिवार को हिंदू देवता के बारे में विधानसभा अध्यक्ष ए. एन. शमसीर की तथाकथित विवादित टिप्पणी के खिलाफ संघ परिवार के अभियान की कड़ी निंदा की। माकपा ने धर्मनिरपेक्ष मानसिकता वाले लोगों से अनुरोध किया कि वे उन्हें अलग-थलग करने के किसी भी कदम के खिलाफ सामने आएं।
शमसीर की हालिया टिप्पणी को सही ठहराते हुए वाम दल ने कहा कि देश के नागरिकों को किसी विशेष धर्म में विश्वास करने या ना करने का अधिकार है।
पार्टी के राज्य सचिवालय ने यहां एक बयान में कहा कि मिथकों और मान्यताओं की गलत व्याख्या करने और उन्हें वैज्ञानिक विचार के रूप में चित्रित करने से केवल समाज की प्रगति पिछड़ जाएगी और विज्ञान के विकास में बाधा आएगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और केंद्र ने मिथकों को विज्ञान और इतिहास के रूप में प्रचारित करने के लिए अभियान शुरू किया है।
माकपा ने आरोप लगाया कि इसके तहत कई अवैज्ञानिक विचार को भी प्रसारित किया जा रहा है। पार्टी ने कहा, ‘‘विधानसभा अध्यक्ष शमसीर की कुछ हालिया टिप्पणियों को अभियान के तहत सांप्रदायिक रूप में चित्रित करना बहुत निंदनीय है।’’
माकपा ने विपक्षी दल कांग्रेस की अगुवाई वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) से मांग की कि वह संघ परिवार की ओर से इस संबंध में चलाए जा रहे दुष्प्रचार पर अपना रुख स्पष्ट करे।
शमसीर ने एर्नाकुलम जिले के एक स्कूल में एक कार्यक्रम के दौरान हाल ही में कुछ कथित बयान दिये थे, जो भाजपा और दक्षिणपंथी संगठनों को नागवार गुजरा।
भाजपा और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठनों ने शमसीर की उन कथित टिप्पणियों के खिलाफ तगड़ा अभियान शुरू किया है जिनमें उन्होंने केंद्र पर बच्चों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की उपलब्धियों के बजाय हिंदू मिथकों की शिक्षा देने का आरोप लगाया है।
भाजपा और विश्व हिंदू परिषद ने कहा कि वे भगवान गणेश और ‘पुष्पक विमान’ के संबंध में विधानसभा अध्यक्ष की टिप्पणियों से व्यथित हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)