कन्नूर (केरल), 21 फरवरी थालास्सेरी के निकट एक मंदिर में उत्सव के दौरान एक दिन पहले पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोपी व्यक्ति को हिरासत में लेने का प्रयास कर रहे पुलिस अधिकारियों को कथित तौर पर घेरने के आरोप में 50 से अधिक माकपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
थालास्सेरी थाने के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को हुई जब अधिकारी एक माकपा कार्यकर्ता को हिरासत में लेने का प्रयास कर रहे थे, जिस पर मंदिर उत्सव के दौरान चार पुलिसकर्मियों पर हमला करने का आरोप है।
इस मामले में 27 माकपा कार्यकर्ता आरोपी हैं।
अधिकारी ने दावा किया कि जब पुलिसकर्मियों ने बृहस्पतिवार को एक आरोपी को हिरासत में लेने की कोशिश की, तो 50 से अधिक माकपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया और आरोपी को छुड़ा लिया।
मंदिर में यह घटना भाजपा और माकपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद के बाद हुई थी।
मामले के अनुसार, जब मंदिर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने झड़प को रोकने का प्रयास किया तो सत्तारूढ़ वामपंथी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और उन्हें अपना कर्तव्य निभाने से रोका।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY