देश की खबरें | माकपा ने फेसबुक को पत्र लिखने को लेकर रविशंकर प्रसाद पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के इस आरोप को लेकर उन पर निशाना साधा कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक "दक्षिणपंथी" के खिलाफ पक्षपात करती है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो सितंबर माकपा ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के इस आरोप को लेकर उन पर निशाना साधा कि सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक "दक्षिणपंथी" के खिलाफ पक्षपात करती है।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखकर कहा कि फेसबुक के कर्मचारी प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्रियों को कथित ‘‘अपशब्द’’ कहते हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra Not to Resume Metro Rail Services: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार का फैसला, सिंतबर महीने में नहीं शुरू होगी मेट्रो सेवा.

उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि उनकी कंपनी के ऐसे कर्मचारी अब भी फेसबुक इंडिया में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर रहे हैं।

मंत्री ने पत्र में कहा कि मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि फेसबुक इंडिया की टीम में, प्रबंध निदेशक से लेकर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों तक, एक विशेष राजनीतिक विचारधारा से संबंधित लोगों का वर्चस्व है।

यह भी पढ़े | Delhi Metro Guidelines: दिल्ली में 7 सितंबर से दौड़ेगी फिर से मेट्रो, यात्रियों को अब इन नियमों का रखना होगा ध्यान.

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘दोषी का अंतिम सहारा वामपंथियों के खिलाफ निराधार आरोप लगाना है। फेसबुक और भाजपा-मोदी सरकार के बीच सांठगांठ की जांच जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) से होने दें। जेपीसी के गठन से इनकार स्पष्ट है...।’’

येचुरी के ट्वीट से पहले तमिलनाडु के माकपा सांसद पीआर नटराजन ने सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी स्थायी संसदीय समिति के अध्यक्ष शशि थरूर को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा के साथ फेसबुक के कथित संबंधों की आपराधिक जांच की मांग की है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के बाद भारत में इस संबंध में राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड