देश की खबरें | आरएसएस पदाधिकारी हत्या मामले में माकपा नेता की याचिका खारिज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल उच्च न्यायालय ने कथिरुर मनोज हत्या मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून (यूएपीए) लगाने के सीबीआई के फैसले के खिलाफ माकपा के वरिष्ठ नेता पी. जयराजन की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। माकपा नेता भी इस मामले में आरोपी हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोच्चि, पांच जनवरी केरल उच्च न्यायालय ने कथिरुर मनोज हत्या मामले में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून (यूएपीए) लगाने के सीबीआई के फैसले के खिलाफ माकपा के वरिष्ठ नेता पी. जयराजन की याचिका मंगलवार को खारिज कर दी। माकपा नेता भी इस मामले में आरोपी हैं।

मुख्य न्यायाधीश एस. मणिकुमार और न्यायमूर्ति शाजी पी. चाली की पीठ सीबीआई के पक्ष में 2018 के एकल न्यायाधीश के फैसले के खिलाफ जयराजन और 24 अन्य आरोपियों की अर्जी पर सुनवाई कर रही थी।

आरोपियों ने अपनी याचिकाओं में दलील दी थी कि सीबीआई राज्य सरकार से मंजूरी लिए बगैर यूएपीए नहीं लगा सकती है, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया।

जयराजन हत्याकांड के 25वें आरोपी हैं।

सीबीआई ने कन्नूर जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी की सितंबर 2014 में हुई हत्या के मामले में 2017 में जयराजन को ‘षड्यंत्रकारी’ बताया और उनके खिलाफ यूएपीए लागू किया था।

उच्च न्यायालय द्वारा अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के बाद माकपा नेता ने 12 फरवरी, 2016 को आत्मसमर्पण किया। बाद में 22 मार्च को वह जमानत पर रिहा हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी