देश की खबरें | माकपा नेता ने निर्वाचन आयोग से कहा: बिहार में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की मौजूदगी सुनश्चित हो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा के पोलित ब्यूरो के सदस्य नीलोत्पल बसु ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली , 29 जुलाई माकपा के पोलित ब्यूरो के सदस्य नीलोत्पल बसु ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए।

आयोग की ओर से बिहार चुनाव कराने के तौर - तरीकों के संदर्भ में माकपा की राय मांगे जाने के जवाब में लिखे पत्र में बसु ने कहा कि विशुद्ध रूप से डिजिटल चुनाव प्रचार अभियान होने पर चुनाव अधिक वित्तीय संसाधन वाली पार्टी की तरफ झुक जाएगा।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: 14 अगस्त से राजस्थान विधानसभा का सत्र, सीएम अशोक गहलोत के प्रस्ताव को राज्यपाल कलराज मिश्र ने दी मंजूरी.

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के कारण पैदा हुए हालात और सुरक्षा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हम चाहते हैं कि निर्वाचन आयोग ऐसी परिस्थिति सुनिश्चित करे कि मतदाताओं और राजनीतिक दलों की शारीरिक रूप से भागीदारी के आधार पर चुनाव हो।’’

माकपा नेता ने कहा कि निष्पक्षता एवं स्वतंत्रता सुनिश्चित की जाए तथा विशुद्ध रूप से डिजिटल चुनाव प्रचार स्वीकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़े | दरिंदा बाप, नशे में धुत होकर अपनी 13 साल की बेटी के साथ करता था दुष्कर्म, मां की शिकायत पर पुलिस ने किया अरेस्ट.

बसु के मुताबिक, उम्मीदवारों और उनके प्रतिनिधियों को छोटे समूह में स्वास्थ्य संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मतदाताओं के घरों तक जाने की अनुमति दी जाए।

गौरतलब है कि बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\