विदेश की खबरें | देश के समक्ष चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए सीपीसी की बैठक शुरू

बीजिंग, 26 अक्टूबर चीन की सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी की सोमवार को चार दिवसीय वार्षिक बैठक शुरू हो गई जिसमें देश के समक्ष चुनौतियों तथा वर्ष 2021-2025 के लिए 14वीं पंचवर्षीय योजना से संबंधित प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) की बैठक में 2035 तक के दीर्घकालिक उद्देश्यों पर भी विमर्श किया जाएगा।

यह भी पढ़े | भारत-अमेरिका के बीच रक्षा मंत्री स्तर पर हुई वार्ता, चीन और पाकिस्तान की बढ़ी चिंता.

सीपीसी की 19वीं केंद्रीय समिति ने यहां अपने पांचवें पूर्ण सत्र की शुरुआत की।

पार्टी और सरकार की नीतियों की समीक्षा करने के लिए यह बैठक हर साल होती है। इसमें केंद्रीय समिति के 204 पूर्ण सदस्य और 172 वैकल्पिक सदस्य भाग ले रहे हैं।

यह भी पढ़े | Pakistan: इमरान के खिलाफ विपक्ष ने कसी कमर, क्वेटा में होगी अगली रैली, सरकार के खिलाफ होगा प्रदर्शन.

बैठक 29 अक्टूबर तक चलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)