एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जैसलमेर में निजी बस की टक्कर से चरवाहे व 25 भेड़ों की मौत: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक निजी बस ने भेड़ों के एक रेवड़ (समूह) को कुचल दिया जिससे चरवाहे तथा 25 भेड़ों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | जैसलमेर में निजी बस की टक्कर से चरवाहे व 25 भेड़ों की मौत: पुलिस

जैसलमेर, चार जुलाई राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक निजी बस ने भेड़ों के एक रेवड़ (समूह) को कुचल दिया जिससे चरवाहे तथा 25 भेड़ों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सदर थाने के सहायक उप निरीक्षक एएसआई मुकेश बीरा ने बताया कि यह हादसा जैसलमेर-बाड़मेर राजमार्ग बृहस्पतिवार रात उस समय हुआ जब निजी यात्री बस बाड़मेर से जैसलमेर आ रही थी।

उन्होंने बताया कि छोड़ गांव का निवासी बसीर खान 35 भेड़ों के साथ लौट रहा था तभी बस ने उसे तथा उसके रेवड़ को टक्कर मार दी।

बीरा ने बताया कि चालक वाहन लेकर फरार हो गया और सूचना मिलने पर पुलिस व अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे।

बसीर खान को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि 35 में से 25 भेड़ों की भी मौत हो गई और 10 घायल हैं।

पुलिस ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 01:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).