देश की खबरें | कोविशील्ड टीका लगवाने वाले अब ऑस्ट्रेलिया जा सकेंगे, शीर्ष दवा नियामक ने दी मंजूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष चिकित्सा एवं दवा नियामक ने देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीके को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इस कदम से उन हजारों भारतीय छात्रों को राहत मिलेगी जिन्होंने कोविशील्ड टीका लगवाया है और अब पढ़ाई पूरी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस जाना चाहते हैं।

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया के शीर्ष चिकित्सा एवं दवा नियामक ने देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित कोविशील्ड टीके को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इस कदम से उन हजारों भारतीय छात्रों को राहत मिलेगी जिन्होंने कोविशील्ड टीका लगवाया है और अब पढ़ाई पूरी करने के लिए ऑस्ट्रेलिया वापस जाना चाहते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के कार्यालय ने कहा कि चिकित्सीय सामान प्रशासन (टीजीए) ने सलाह दी है कि देश में आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड रोधी टीके कोरोनावैक (सिनोवैक) और कोविशील्ड को मान्यता प्राप्त टीके के रूप में मान्य किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दुनिया भर में आवाजाही को दोबारा शुरू करने की दिशा में अगले कदम उठाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, "हमारी सरकार आने वाले महीनों में अंतरराष्ट्रीय यात्रा को लेकर रूपरेखा तैयार कर रही है।"

हालांकि अभी तत्काल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि कोविशील्ड को टीजीए की मंजूरी मिलने से ऑस्ट्रेलिया वापस लौटने की प्रतीक्षा कर रहे भारतीय छात्रों को तुरंत यात्रा की सुविधा मिलेगी या नहीं। क्या विदेशी नागरिकों के मौजूदा प्रवेश के दिशा-निर्देशों में बदलाव होंगे।

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक वक्तव्य में कहा, "आज, टीजीए ने कोरोनावैक (सिनोवैक) और कोविशील्ड (एस्ट्राजेनेका/सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) टीकों द्वारा कोविड-19 से प्रदान की जाने वाली सुरक्षा से जुड़े आंकड़ों के अपने प्रारंभिक मूल्यांकन को प्रकाशित किया है और सलाह दी है कि अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के मद्देनजर इन टीकों को 'मान्यता प्राप्त टीके' के रूप में मान्य किया जाना चाहिए।"

इसने कहा कि टीजीए द्वारा कोविड रोधी कुछ टीकों को 'मान्यता प्राप्त टीके' घोषित करना और इन टीकों को आस्ट्रेलिया में भी टीकाकरण के लिए अनुमोदित किया जाना अलग नियामकीय प्रक्रिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी